गंदगी से होकर निकलेगा दुलदुल का जुलूस
चंदौली, जून 21 -- दुलहीपुर। मोहर्रम के पवित्र माह में पांचवें दिन आज रविवार को दुलदुल का जुलूस निकाला जाएगा। लेकिन दुलहीपुर क्षेत्र स्थित कसाई बाड़े के पास जुलूस मार्ग पर फैली गंदगी को लेकर शिया समुदाय सहित स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इसी मार्ग से आज दुलदुल का जुलूस निकलेगा मोहर्रम के दौरान लगभग 15 से बीस हजार श्रद्धालुओं एवं अकीदतमंदों का आवागमन होता है, यह जुलूस जीटी रोड से होकर आगे जाता है और फिर इसी रास्ते से मिल्कीयाने को वापस आता है। ऐसे में मार्ग की साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। राहिब जाफरी, यासिर जाफरी, काशिफ जाफरी कासिम रजा,पप्पू आदि ने प्रशासन से जल्द से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारगी, सामाजिक सद्भाव व शांतिपूर्ण माहौल में मनेगा मोहर्रम यह भी पढ़ें- सुपौल : म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.