आजमगढ़, मई 31 -- जहानागंज । नगर पंचायत जहानागंज के रामपुर, मुस्तफाबाद, चक शहदरिया, बरहतिल जगदीशपुर सहित अन्य मोहल्लों गंदगी अंबार तो जगह-जगह नाले चोक होने से जलजमाव लगा हुआ है। नगर पंचायत द्वारा नालों की न तो साफ सफाई करायी जा रही है और न ही कूड़ों का उठान हो रहा है। जिससे गंदगी के चलते नगर पंचायत में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना दुभर हो गया है। पहले रात में ही मच्छर काटते थे अब तो दिन में भी मच्छर डंक मार रहे हैं। नगर वासियों से मच्छरों से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत के ईओ से लेकर चेयरमैन तक कई बार र्फांगग कराने के लिए शिकायत कर चुके हैं, इसके बाद भी नगर पंचायत के जिम्मेदार कोई सुधि नहीं ले रहे हैं। नगर के हरिओम, महेंद्र, हरेंद्र, शरद, रामाश्रय, राजकुमार, शीतल आदि लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान नगर...