उन्नाव, जून 2 -- बांगरमऊ, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका के वार्डो में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कराने और आमदनी का जरिया बनाने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर कूड़ाघर बनाये गये, लेकिन अधिकांश जगह- में इनका कोई उपयोग नहीं हो रहा। कुछ वार्डों में तो इन पर ताले लगे हुए हैं। आलम यह है कि एक भी दिन कूड़ा इन केंद्रों तक नहीं पहुंचा। नगरीय क्षेत्र की सड़कें गंदगी से बजबजा रही हैं लेकिन कूड़ाघर साफ-सुथरे पड़े हुए हैं। गौरतलब है, कि नगर पालिका ने वर्षों पहले नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर के बाईपास मार्ग के किनारे कूड़ाघरों का निर्माण कराया गया था। इनका मकसद नगर से निकलने वाले कचरे को एकत्रित कर उसका नियमों से निस्तारण करना था। ताकि गंदगी सड़कों पर न फैले और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। लेकिन वर्तमान स्थित...