चित्रकूट, मार्च 23 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी स्थित मंदाकिनी नदी में करोड़ों की लागत से बने राजाघाट में गंदगी और प्रदूषण का अंबार लगा है। जिसकी वजह से घाट के पास लोगों का नदी में स्नान करना मुश्किल हो रहा है। गंदगी को देखते हुए बुंदेली सेना ने स्वच्छता अभियान चलाया। पदाधिकारियों ने नगर पालिका से मिट्टी हटवाने की मांग की है। ताकि लोगों को स्नान करने में दिक्कतें न हो।बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पिछले साल ही राजाघाट में कार्य कराया गया है। लेकिन मौजूदा समय पर यहां गंदगी के चलते नदी में स्नान करना मुश्किल हो रहा था। घाट की दुर्दशा देखकर उन्होंने इसे साफ स्वच्छ करने का लक्ष्य रखा था। अब घाट पूरी तरह साफ हो गया है। लेकिन घाट बनाने के बाद मिट्टी नहीं हटाई गई, जिससे सीढ़ियों के आगे नदी में दलदल है। जिसे हटवाए जाने ...