विकासनगर, मार्च 3 -- पछुवादून में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बरसाती पानी की निकासी के लिए बने नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। कई जगह पॉलीथिन भी जमा हैं। बारिश के दौरान गंदा पानी सड़कों पर आने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। क्षेत्र में एनएच किनारे कई नाले बने हुए हैं। मुख्य बाजार समेत कई अन्य जगहों पर ये नाले भूमिगत हैं, जो कि फुटपाथ के नीचे से गुजर रहे हैं। बरसात से पहले इन नालों की सफाई नहीं होने के कारण हर साल बस्तियों और सड़कों में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। बाजार के नाले से निकलकर गंदा पानी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घुस जाता है। इससे सामान खराब हो जाता है। नालों के आसपास के घरों और आवासीय बस्तियों में भी गंदगी घुसती है। पूरे क्षेत्र में छोटे बड़े करीब 30 नाले हैं। ये एनएच के बरसाती पानी के साथ आवासीय बस्तियों से गंदे पानी को...