कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- कौशाम्बी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कनैली में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या महीनों से बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। गंदा पानी भरा होने से संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ रहा है। ग्राम पंचायत कनैली गांव में घरों से गंदा पानी बाहर जाने के लिए बनवाई गई नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सफाई के आभाव में नालियों के चोक हो जाने से अब यही पानी आम रास्तों में फैला हुआ है। गांव के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह जलभराव के चलते सड़क पर गड्ढे हो गए हैं, इससे लोगों का राह चलना दूभर है। गांव के अंकित, राहुल, राममिलन, गुड्डी देवी आदि का कहना है कि जलभराव होने के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इससे गांव में संक्रामक बीम...