इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- ग्राम पंचायत उझियानी में स्थित तालाब बरसों से सफाई के अभाव में बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। तालाब में जमी गंदगी और फैलती जलकुम्भी के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है इस समस्या का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है और लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान श्याम किशोर दुबे, रवि प्रकाश दुबे, देवेंद्र पोरवाल ने बताया कि तालाब की नियमित सफाई न होने के कारण उसमें गांव के लोग कूड़ा करकट, पॉलिथीन कपड़े डाल रहे है। तालाब का पानी प्रदूषित व काला पड़ जाने के कारण जानवर से लेकर पक्षी भी जहरीले पानी को पीने के लिए विवश है। खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के पास ही प्राचीन शिव मंदिर भी है जिससे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.