कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- नगर पंचायत सराय अकिल के वार्ड नंबर एक बुद्धपुरी मलिन बस्ती मोहल्ले में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। मामले को लेकर अभिभावकों में गुस्सा पनप रहा है। वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल के बगल में लगे कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मोहाल कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कूड़े के ढेर के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि छोटे-छोटे बच्चे गंदगी और बदबू के कारण स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। इससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.