मेरठ, दिसम्बर 30 -- सरधना। बिनौली रोड स्थित नाला पूरी तरह से गंदगी से अटा हुआ है। लंबे समय से नाले की सफाई नहीं हुई जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाले से उठती दुर्गंध ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द नाला सफाई की मांग की है। बता दें, कि बिनौली रोड पर दुकानों के आगे से नाला गुजर रहा है। दुकानदारों ने कहा कि नाले की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। इस कारण नाला गंदगी से पूरी तरह अटा पड़ा है। नाला चोक होने के कारण दूषित पानी की निकासी भी बाधित हो रही है। नाले से उठती बदबू से लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। गंदगी के चलते बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.