हाथरस, अप्रैल 14 -- हाथरस। शहर के आगरा रोड स्थित बड़ा नवीपुर शिव कॉलोनी में के बाशिंदे बिना बारिश के ही जलभराव और गंदगी की समस्या का सामना करने के लिए मजबूर हैं। सोमवार की सुबह भी कॉलोनी में काफी ज्यादा गंदगी और जलभराव की समस्या बनी रही। जिसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना स्कूल जाने वाले स्कूली बच्चों को करना पड़ा। ऐसे में जलभराव गंदगी के बीच होकर राहगीर और नौनिहाल स्कूल जाने के लिए मजबूर रहे। शहर के आगरा रोड स्थित नवीपुर शिव कॉलोनी में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से अधिकांश समय यहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। यह भी पढ़ें- जलनिकासी की व्यवस्था नहीं बिना बारिश के कॉलोनी के गली-मोहल्ले में काफी ज्यादा जलभराव और गंदगी रहती है। अगर ऐसे में कुछ देर की बारिश हो जाए तो जलभराव और गंदगी की समस्या काफी गंभीर हो जाती है...