बलिया, मार्च 24 -- बलिया। जिले के देवी मंदिरों और रामनवमी मेला स्थल को स्वच्छ बनाने के लिए सफाईकर्मियों की टीम बनाई गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव ने एडीओ पंचायत और सचिवों को पंचायतों में स्थित देवी मंदिरों और मेला स्थलों की सफाई करने का विशेष निर्देश दिया है। चेतावनी दी है कि यदि कहीं गंदगी मिली तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीपीआरओ ने बताया कि सभी 17 ब्लॉक के जिम्मेदारों को नवरात्र पर सफाई के लिए टीम बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मंदिर और मेला जाने वाले मार्गों पर सफाई और चुना आदि का छिड़काव करने का निर्देश दिया है। प्रमुख मेला स्थलों पर भीड़ को देखते हुए डस्टबीन आदि रखने की हिदायत दी है ताकि मेला परिसर में स्वच्छता बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.