गंदगी फैलाने वालों से रेलवे ने दो महीने में वसूला 3.33 लाख का जुर्माना
आगरा, जून 8 -- आगरा रेल मंडल के परिसरों एवं स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेलवे अधिनियम की धारा 145 के अंतर्गत अप्रैल एवं मई माह में विभिन्न स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 3,144 मामले दर्ज किए गए और इन सभी से Rs.3.33 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान आगरा कैंट स्टेशन पर 1,195 मामलों में Rs.1,26,600 तथा मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 1,465 मामलों में Rs.1,46,500 का जुर्माना लगाया गया। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह कूड़ा-कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.