कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम ने शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अनूठी पहल की है। मंगलवार को 'टोकेंगे तो रोकेंगे' अभियान का शुभारंभ किया गया है। इससे पहले ही दिन शहर के 25 स्वयं सेवी संगठन जुड़ गए हैं। हर दिन इसमें इजाफा होगा जिसमें स्कूलों से लेकर व्यापारिक और कर्मचारी संगठनों और संस्थानों को जोड़ने की तैयारी है। अब आप पॉलीथिन का थैला लेकर निकले टोकने वाले मिल जाएंगे-ऐसा न करिए, शहर गंदा होगा। पान मसाला चबाकर कहीं थूका तो टोक देंगे-ये क्या कर रहे...शहर का ख्याल रखिए।इस अभियान का शुभारंभ नगर निगम के पास प्रमिला सभागार में किया गया। इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर, ब्लॉगर्स, स्कूलों के प्रधानाचार्य, स्कूली बच्चे, व्यापार मंडल एवं मार्केट एसोसिएशन के 100 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। महापौर प्रमिला पांडेय औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.