कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में गदंगी फेंकने का विरोध करने पर दंपती की बेरहमी से पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जुगराजपुर निवासी अंकिता देवी ने बताया कि पड़ोसी अंबिका प्रसाद के घर के पीछे उसका गोंड़ा है। नौ मार्च की शाम वह मवेशियों की देखरेख करने कूड़ा फेंकने गई तो देखा कि वहां पर मल पड़ा था। गंदगी अंबिका प्रसाद के परिवारीजन ने ही फेंकी थी। इसका विरोध करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे लालू व छोटू के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति अखिलेश उपाध्याय को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलो...