नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद नगर निगम ने गोमती नगर क्षेत्र में गंदगी मिलने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर रात तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया जबकि दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इसके अलावा जोनल सेनेटरी अफसर, सफाई एवं फूड इंस्पेक्टर और जूनियर इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शहर के बड़े हिस्से में सफाई का जिम्मा संभालने वाली लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी (रामकी) पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो नवंबर को गोमती नगर स्थित चंदन हॉस्पिटल गए थे। इस दौरान उनके आने-जाने वाले रास्ते में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर मिले थे। राजधानी की सफाई व्यवस्था की इस बदहाल तस्वीर पर मुख्यमंत्री ने तीन नवंबर को वीडि...