कानपुर, मार्च 1 -- शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त तब भड़क गए जब कंपनी बाग चौराहे से कर्बला मार्ग पर जगह-जगह कूड़ा पड़ा देखा। इस मामले में उन्होंने जहां जोनल स्वच्छता विजय शंकर का इस माह का वेतन रोक दिया वहीं सफाई निरीक्षक सोबरन सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दे दिया। साथ ही स्पष्ट किया अब सफाई में कहीं भी लापरवाही मिली तो संबंधित अपर नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कंपनी बाग चौराहा से थाना नवाबगंज, विष्णुपुरी, आजाद नगर और कर्बला मार्ग पर कूड़ा ऐसा फैला हुआ था जैसे लग रहा था कि कई दिनों से सड़क पर झाड़ू ही नहीं लगाई गई है। कूड़े का उठान ही नहीं किया गया है। निरीक्षण के दौरान कंपनी बाग से थाना नवाबगंज तक साइड पटरी पर गड्ढे मिले। यहां केबिल डालने का काम हुआ थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.