रुद्रपुर, दिसम्बर 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने वेंडिंग जोन में गंदगी पाए जाने पर तीन दुकानों का चालान कर उन्हें बंद कर दिया। इस कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने आरोप लगाया कि व्यापार से जुड़ी समस्याएं उठाने पर निगम ने प्रतिशोधात्मक कदम उठाया है। एक दुकानदार ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेंगे। दुकानदारों का कहना है कि बीते दिनों व्यापार न चलने को लेकर उन्होंने एकजुट होकर गांधी पार्क से ठेलियों को शिफ्ट करने की मांग की थी। बाद में कुछ दुकानदारों द्वारा मीडिया में व्यापार ठीक चलने की बात कहे जाने पर आपसी विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि वेंडिंग जोन में कुछ प्रभावशाली लोगों के करीबी होने के कारण कई व्यापारी खुलकर सामने नहीं आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.