औरैया, अप्रैल 25 -- दिबियापुर, संवाददाता। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार नागर ने शनिवार को दिबियापुर बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्थाएं देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। करीब 6.30 करोड़ रुपये की लागत से बने बस स्टैंड का निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर और भवन के विभिन्न कक्षों की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। जगह-जगह गंदगी फैली होने और रखरखाव की कमी पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने नाराजगी जताई। इस दौरान बस स्टैंड के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त स्टाफ की कमी का मुद्दा भी सामने आया। साथ ही विभिन्न रूटों पर प्रस्तावित बसों का संचालन अब तक शुरू न होने पर भी चर्चा हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.