गंदगी देख नाराज हुए डीएम, बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण
एटा, मई 8 -- शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मिरहची का डीएम अरविंद सिंह ने औचक निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में चारों ओर फैली गंदगी देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की स्थिति किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी अंकित मिश्रा से स्पष्टीकरण प्राप्त करने, बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विभागीय कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये। कार्यालय उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में पाया गया कनिष्ठ सहायक सुबेंद्र कुमार बिना सूचना के कई दिनों से अनुपस्थित हैं। संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी。
असरौली प्राथमिक-उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण ब्लॉक शीतलपुर की ग्राम पंचायत असरौली में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.