गिरडीह, फरवरी 14 -- गिरिडीह। महापौर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को सिहोडीह, पटेलनगर, सिरसिया एवं शीतलपुर क्षेत्रों का दौरा किया। स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने विशेष रूप से सिरसिया की जर्जर एवं बदहाल सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। धूल-गंदगी से होनेवाली परेशानी बताई। मौके पर डॉ शैलेंद्र ने कहा कि जनता का आर्शीवाद मिला तो नगर निगम क्षेत्र से धूल-गर्दा दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगें। सिरसिया सहित सभी वार्डों की जर्जर सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षित आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस दौरान सुभाष चंद्र सिन्हा, सुनील पासवान, कविता राज, संगीता सेठ, पियूष सिन्हा सहित कई लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.