मथुरा, जुलाई 6 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गंदगी के बीच भंडारित करीब 900 किलो टोमेटो सॉस को नष्ट कराया। 542 किलो सोया सॉस एवं टोमेटो कैचअप को जब्त भी किया गया। इस कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: एसिड से तैयार किया जा रहा था नकली सिरकाखाद्य सुरक्षा अधिकारी का निरीक्षण आम जनमानस एवं आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के के त्रिपाठी के नेतृत्व खाद्य सचल दल के सदस्यों द्वारा सोमवार को गोविन्द नगर स्थित मानसी गंगा फूड्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर टोमेटो सॉस, सोया सॉस व मेयोनीज का निर्माण होते हुए पाया गया। यहां से टोमेटो सॉस, सोया सॉस, मेयोनीज व कलर का एक-एक नमूना जांच हेतु लिया गया। 200 किग्रा ...