अलीगढ़, मार्च 30 -- छर्रा, संवाददाता। तहसील अतरौली के विकास खण्ड गंगीरी में ब्लाक द्वारा जन जागरूक स्वच्छ भारत मिशन योजना का संचालन किया, जिसमे गली मुहल्ले-सड़कों पर गन्दगी को साफ और स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। लोग खुले मे मल मूत्र त्याग न करें इस बाबत सरकारी प्राइवेट कार्यालयों में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया तथा साफ-सफाई के लिए एक केयर टेकर की नियुक्ति भी की । इसको सरकार ने मानदेय पर रखा है। उसमें बिजली, पानी, साफ सफाई की व्यवस्था की है। यह सभी कार्य ब्लाक कार्यालय से संचालित होते हैं। ब्लाॅक के अंतर्गत ही सभी सफाई कर्मचारी आते हैं। इसी ब्लॉक में जिले स्तर के अधिकारी बैठते है परन्तु खुद ब्लाॅक में बने शौचालय में गन्दगी के अम्बार लगे है। मल-मूत्र के ढेर लगे हैं। महीनों से सफाई नहीं हुई है। खण्ड विकास अधिकारी का कार्यालय भी यही...