मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- नगर पालिका में तमाम संसाधन होने के बावजूद भी शहर गंदगी का दर्द झेल रहा है। सफाई को लेकर नगर पालिका के द्वारा बनाई गई सभी व्यवस्थाएं फेल नजर आ रही है। हालात ऐसे हो गए है कि शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्लों तक कूडे के ढेर लग रहे है। यह कूडा प्रतिदिन नहीं उठ रहा है। स्थानीय लोग कूडे की बदबू से काफी परेशान है। उधर सभी घरों से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन भी नहीं हो रहा है। शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त बनाने के लिए नगर पालिका में करीब 370 स्थाई सफाई कर्मचारी, करीब 230 संविदा कर्मी और करीब 369 ठेका सफाई कर्मचारी है। इसके अलावा जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी के द्वारा भी कूडा उठाया जा रहा है। नगर पालिका में टै्रक्टर ट्राली, ट्रिपर वाहन, डेम्फर, जेसीबी मशीन से लेकर सभी पर्याप्त मात्र उपलब्ध है। वहीं नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.