सिद्धार्थ, जून 10 -- ककरहवा। क्षेत्र के बर्डपुर के दुल्हा सुमाली गांव के अंदर व बाहर सड़क के किनारे कूड़े कचरे का ढेर लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुल्हा सुमाली गांव में साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। बारिश के दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कूड़े कचरे से दुर्गंध आती है। इससे रास्ते से आना-जाना बेहद मुश्किल हो जाता है। गर्मी हो या बरसात में कचरे से लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो जाता है। जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रास्ता व नालियां भी गंदगी से पटी होने से बजबजा रही हैं। यह भी पढ़ें- डंपिंग जोन की जगह सड़क किनारे डाला जा रहा कचरा ग्रामीणों का कहना है कि साफ सफाई के नाम पर सरकार की ओर से लाखों रुपये खर्च किया जाता है। चौकी रोड़ एवं बी फैक्स ककरहवा रोड़ जिम्मेदारों की इस पर नजर नहीं पड़ रही है। कस...