संतकबीरनगर, मार्च 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खंड पौली क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के उत्तर दिशा में स्थित ग्राम पंचायत मुठही खुर्द गंदगी और मूलभूत सुविधाओं की बदहाली से जूझ रहा है। पूरे तहसील क्षेत्र में अपनी पहचान रखने वाले इस गांव में प्रतिदिन दूर-दराज के दर्जनों गांवों के लोग बाजार करने के लिए आते-जाते हैं। यह गंदगी और अव्यवस्था का पर्याय बनता जा रहा है। मुठही खुर्द गांव राम जानकी मार्ग से मूड़ाडीहा मार्ग पर स्थित है, लेकिन इस मुख्य मार्ग सहित उससे जुड़े अधिकांश लिंक मार्गों के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे गांव की छवि धूमिल हो रही है। गांव में आने-जाने वाले लगभग सभी रास्तों के किनारे गंदा पानी बह रहा है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इसके कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.