गंदगी और बदहाली बनी उमरिया बाजार की पहचान, जिम्मेदार बेखबर
संतकबीरनगर, मार्च 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर बाजार विकास खंड अंतर्गत स्थित उमरिया बाजार ग्राम पंचायत इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। धनघटा-बिड़हरघाट मार्ग पर स्थित यह बाजार क्षेत्र का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र माना जाता है। यहां आसपास के दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन खरीदारी और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आते-जाते हैं। बाजार में 24 घंटे चहल-पहल बनी रहती है, लेकिन इसके बावजूद साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।उमरिया बाजार ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नालियां पूरी तरह से जाम पड़ी हुई हैं और उनकी नियमित सफाई नहीं हो रही है। बरसात के मौसम में तब स्थिति और भी दयनीय हो जाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.