देवघर, फरवरी 21 -- देवघर। लगभग एक दशक से अधिक समय के अंतराल के बाद एक बार फिर देवघर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर है। वर्ष 2015 में हुए पिछले चुनाव के बाद 2020 में कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन वैश्विक महामारी और लॉकडाउन की परिस्थितियों के कारण चुनाव समय पर नहीं हो सके। विभिन्न प्रशासनिक और परिस्थितिजन्य कारणों से चुनाव लगातार टलते रहे। अब जाकर नगर निगम क्षेत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया दोबारा सक्रिय हुई है। आगामी 23 फरवरी को महापौर सहित 36 वार्ड पार्षद पदों के लिए मतदान निर्धारित है, जबकि 27 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। करीब दस वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर शहरवासियों में उत्सुकता, उम्मीद और असंतोष-तीनों भाव एक साथ दिखाई दे रहे हैं। चुनावी चर्चा का केंद्र इस बार कोई बड़ी राजनीतिक बहस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.