रुडकी, अप्रैल 1 -- नगर पालिका प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलौर के बुधवार को किला रोड स्थित मीट मार्केट में औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी के दिशा-निर्देशन में नगर पालिका मंगलौर और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव मुख्य रूप से शामिल रहे। टीम ने किला रोड पर संचालित भैंसा मीट की दुकानों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकानों में स्वच्छता के मानकों की घोर अनदेखी पाई गई। अधिकारियों के अनुसार दुकानों में साफ-सफाई की व्यवस्था अत्यंत असंतोषजनक थी। अधिकांश प्रतिष्ठान संचालक पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट और...