संभल, जनवरी 25 -- विकासखंड के गांव चिरबारा में लंबे समय से व्याप्त गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। परेशान ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से शिकायत की। जिस पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने एडीओ पंचायत कुलदीप कुमार और ग्राम सचिव पंकज कुमार को गांव भेजकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं के निराकरण के आदेश दिए। साथ ही ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। गौरतलब है कि चिरबारा गांव निवासी गिरीश चंद्र शर्मा की शिकायतों पर पूर्व में भी कई बार उच्च अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। जिसमें कई खामियां सामने आई थीं। कुछ दिन पूर्व बीडीओ के निरीक्षण के बाद रास्ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.