मेरठ, जून 19 -- नगर पंचायत लावड़ के मोहल्ला नई बस्ती निवासी लोगों ने ईदगाह मार्ग और कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते पर जलभराव और फैली गंदगी को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में जलभराव और गंदगी की समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर तालाड सफाई और शीघ्र कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया। समाजसेवी कमरुल अख्तर ने कहा कि लंबे समय से जलभराव और गंदगी की चली आ रही समस्या के चलते लोगों को ईदगाह और कब्रिस्तान तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। समाजसेवी मोहनसैनी ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए यह बड़ी समस्या बनी है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मी की नाकामी, सड़क पर बह रहा है गंदा पानी जलभराव और गंदगी की समस्या का नगर पंचायत अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई स्थायी समाधान ...