रामपुर, फरवरी 23 -- शाहबाद रोड किनारे बसी लेबर कालोनी के वांशिदों को आज भी नरकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। यहां पर गंदगी, जलभराव की समस्या है। टूटी सड़कें और क्षतिग्रस्त पुलिस कालोनी में रहने वाले लोगों की दुश्वारियों को बढ़ा रही हैं। पूरी कालोनी में 400 से अधिक परिवार रहते हैं मगर इनके लिए एक ही एक ही सामुदायिक शौचालय और स्नानागार बना हुआ है। कालोनी में पड़ा खड़ंजा जर्जर स्थिति में है तो यहां पर प्रकाश की व्यवस्था भी बेहतर नहीं है। लेबर कालोनी में 400 से अधिक परिवार रहते हैं। यह परिवार करीब 20 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं। इस कालोनी में मजदूर और कामगार वर्ग के लोग रहते हैं। इन लोगों के सामने सबसे अधिक समस्या यहां की गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर है। कालोनी के लोगों ने बताया कि कालोनी में आज भी गंदगी और बदहाली का आलम है। इतना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.