गोरखपुर, सितम्बर 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को एनेक्सी भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान विभिन्न मुद्दे पर सरकार को घेरने के साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। आगामी चुनाव पर कहा कि पार्टी नेतृत्व जल्द निर्णय लेगा। गोरखपुर शहर के विकास पर बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यहां के सांसद का दावा है कि गोरखपुर अब स्पेन जैसा विकसित हो गया है, लेकिन यह दावा हवाहवाई है। चार साल पहले और आज के गोरखपुर शहर के हालत में बदलाव नहीं हुए हैं। आज भी महानगर में गंदगी का अंबार है। हल्की बारिश होने पर भी जलभराव से शहर ठहर जाता है।बेरोजगारी और पेपर लीक को युवाओं की बड़ी चिंता ब...