इटावा औरैया, मार्च 29 -- खारजा झाल के हनुमान मंदिर के पास स्थित सप्तधारा कुंड में मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। प्रतिदिन आसपास के कई गांवों से लोग यहां मछलियों को आटा आदि खिलाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन रविवार सुबह का दृश्य देखकर ग्रामीणों में चिंता फैल गई। रविवार को जब ग्रामीण कौशलेन्द्र, अश्विनी, श्यामू, विवेक, योगेश आदि कुंड पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सैकड़ों मछलियां पानी में मृत अवस्था में उतरा रही थीं। इसके साथ ही कुंड का पानी भी अत्यधिक गंदा नजर आया। इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी नवरात्रि के दौरान ब्रह्माणी देवी मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओ द्वारा कुंड में कूड़ा-करकट डालने से लगातार गंदगी जमा होने से कुंड का पानी दूषित हो गया है और पानी का प्रवाह रुकने से उसमें ऑक्सीजन ...