गंदगी और अतिक्रमण पर पांच का चालान
नैनीताल, मई 14 -- नैनीताल। नगर पालिका ने शहर में गुरुवार को गंदगी और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए पांच लोगों का चालान कर छह हजार का जुर्माना वसूला। पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल एवं अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि मल्लीताल क्षेत्र के जूम लैंड, भोटिया मार्केट, रिक्शा स्टैंड, बायोटेक टॉयलेट और मस्जिद चौराहा समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने, अतिक्रमण और बिना अनुमति सामान बेचने वालों पर आदिल, नवीन, दिवाकर, लवकुश समेत कुल पांच लोगों का चालान किया। यह भी पढ़ें- कमिश्नर के निरीक्षण के बाद पालिका ने क्षेत्र में लगाए सीसीटीवी कैमरे यह भी पढ़ें- सीसीटीवी से रहेगी कूड़ा फेंकने वालों पर नजर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.