गंदगी इतनी कि दस दिन में निकला 50 ट्रक कूड़ा
कानपुर, जून 25 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में स्वच्छता अभियान चल रहा है। लगभग दस दिन में लगभग 50 ट्रक कूड़ा निकल चुका है। जिसे देख हर कर्मचारी या अधिकारी सिर्फ एक ही बात कह रहा है कि क्या 20 साल बाद सफाई कराई जा रही है। अब इतनी अधिक सफाई को कुलपति की पहल कहें या फिर राज्यपाल का डर। जिन्होंने पिछले दीक्षांत में खामियों को लेकर मंच से तत्कालीन कुलपति की जमकर क्लास लगाई थी। साथ ही, पिछले माह हुई समीक्षा बैठक में वर्तमान कुलपति व प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी थी। विवि में सफाई के साथ ही भवनों के मरम्मत, रंगरोगन का काम भी तेजी से चल रहा है। निष्प्रयोज्य भवनों को गिराने की प्रक्रिया भी चल रही है।
स्वच्छता अभियान की चुनौतियाँ सीएसए विवि का दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को है, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.