गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर राज्यपाल और सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर, जून 19 -- गंडा समाज के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को झारखंड में गंडा जाति को अनुसूचित जाति (एससी) की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के नाम पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के महिला और पुरुष सदस्य मौजूद रहे। गंडा समाज के अध्यक्ष नरेश कुमार टांडिया ने कहा कि समाज लंबे समय से गंडा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग कर रहा है। उन्होंने बताया कि झारखंड के विभिन्न जिलों में गंडा समाज के लगभग डेढ़ लाख लोग निवास करते हैं और इनमें कई परिवार टाटा स्टील की स्थापना के समय से यहां बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में गंडा जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है, ऐसे में झारखंड में भी यह सुविधा मिलनी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.