बगहा, अगस्त 26 -- बगहा। सावन के पावन माह से चल रहे श्रावणी मेला में शिव भक्त कांवरिया त्रिवेणी के संगम नगरी वाल्मीकि नगर में जलाभिषेक के लिए लाखों की संख्या में पहुंचे थे। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा गंडक नदी में भारी मात्रा में प्लास्टिक को यात्र तत्र फेंकने के कारण गंडक नदी गंदा हो गया था। भारतीय वन्यजीव संस्थान की राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अनुरूप जलज परियोजना के तहत त्रिवेणी संगम कौलेश्वर सोनहा घाट पर साफ- सफाई की गई। संस्था के परियोजना सहायक मुकेश कुमार ने बताया कि शिव भक्त कांवरियों के द्वारा नदी और आसपास भरी मात्र में प्लास्टिक का कचड़ा फ़ैला दिया गया था। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत बुधवार को नदी की सफाई करते हुए लगभग 2 क्विंटल पलास्टिक गंडक नदी से निकाला गया है। ताकि नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने में सहायक हो सके। इस अवसर पर ...