गंडक में बह कर आईं मछलियों को नहीं खाने की अपील
गोपालगंज, सितम्बर 1 -- गोपालगंज। नेपाल की नदियों से बहकर गंडक में पहुंची मछलियों के सेवन से कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना पर मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग अलर्ट हो गया है। मंगलवार को इसको लेकर मत्स्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहर सहित गंडक तटवर्ती इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बाजारों में पहुंचे आम लोगों से नेपाल से बाढ़ के पानी में जिले की सीमा में पहुंची अज्ञात एवं असामान्य प्रकार की मछलियों के सेवन से परहेज करने की अपील की गई। विभाग के अनुसार मछलियों के सेवन से कुछ लोग बीमार भी पड़ चुके हैं। बाढ़ में बहुत सारे तालाबों, झीलों एवं जलाशयों से मछलियां निकलकर गंडक नदी के पानी के साथ दूर-दूर तक फैल गई हैं। यह भी पढ़ें- नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अजीब मछलियां, खाने से बीमार पड़ने का खतरा; जानें लक्षण गंदी नालियों, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.