गंडक में बहकर आ रहे सिलेंडर, कपड़े और घरेलू सामान
गोपालगंज, अगस्त 27 -- बरौली। नेपाल में तबाही मचाने वाला बाढ़ का पानी गंडक नदी में जिले से होकर गुजर रहा है। पानी के साथ गैस सिलेंडर, कपड़े और घरेलू सामान भी बहकर आ रहे हैं। गुरुवार दोपहर सरफरा बांध के समीप नदी के पानी में गैस सिलेंडर बहता देख एक युवक ने उसे छानकर बाहर निकाला। सिलेंडर पर धनुष का निशान बना हुआ था और 'श्रीराम गैस' लिखा था। इसके अलावा सलेमपुर घाट के समीप भी कई युवकों ने नदी के पानी से लकड़ी सहित अन्य घरेलू उपयोग के सामान छानकर बाहर निकाले। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नेपाल में बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। यह भी पढ़ें- नेपाल से बहकर आ रहे सामान लूटने की होड़, उफनती गंडक में लगा रहे छलांग; मौत का भी खौफ नहीं वर्जन गंडक नदी के जलस्तर में फिलहाल मामूली वृद्धि हो रही है। नदी हर जगह खतरे के निशान से नीचे बह रही है। सारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.