गंडक में बहकर आए नौ शव नेपाल भेजे गए, एक लाश और मिली
कुशीनगर, सितम्बर 2 -- कुशीनगर/महराजगंज, हिटी। नेपाल में आए जलप्रलय के बाद गंडक नदी के रास्ते कुशीनगर पहुंचे शवों में से नौ को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को नेपाल भेज दिया गया। इनमें से चार का कुशीनगर मेडिकल कॉलेज और पांच शवों का पोस्टमार्टम गोरखपुर एम्स में हुआ। इसके बाद शवों को अलग-अलग रास्तों से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया गया। वहीं मंगलवार को एक और महिला का शव गंडक से बरामद किया गया। इसे मिलाकर कुशीनगर में अब तक 14 और महराजगंज में चार शव मिल चुके हैं। यह भी पढ़ें- बहकर आए छह शवों का हुआ पोस्टमार्टम, ताबूत में रखकर भेजे गए नेपालशवों की सुरक्षित पहुँच कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद चार शवों को दो शव वाहनों से महराजगंज जिले के ठूठीबारी स्थित नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया गया। वहीं, गोरखपुर एम्स में पोस्टमार्टम किए गए पांच शवों को सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.