गंडक में नहाने के दौरान डूबा युवक, 24 घंटे से खोजबीन
मोतिहारी, अप्रैल 20 -- डुमरियाघाट (पू.चं.), निसं। गंडक नदी में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में समा गया। घटना के दूसरे दिन भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता युवक सचिन कुमार (20 वर्ष), गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना अंतर्गत डुमरिया गांव निवासी हरेंद्र शर्मा का पुत्र है। जानकारी के अनुसार, सचिन रविवार को गंडक नदी में स्नान करने आया था। नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण वे असफल रहे। घटना के दूसरे दिन सोमवार को डुमरियाघाट थानाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से संपर्क कर एसडीआरएफ की दो टीमों को मौके पर बुलाया। यह भी पढ़ें- वलीपुरा नहर में डूबे युवक का सुराग नहीं, 20 किलोमीटर तक चला सर्च ऑपरेशन एसडीआरएफ की टीम नदी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.