बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- गंडक में डूबे थे 4 लोग, पीड़ित परिवार से मिले विधायक श्रवण कुमार ने पीड़ित परिवार को दिया पारिवारिक लाभ का चेक फोटो : नूरसराय 01: नूरसराय के बघाड़ गांव में रविवार को पीड़ित परिवार को चेक सौंपते विधायक श्रवण कुमार व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। सोनपुर में गंडक नदी में नूरसराय के बघाड़ गांव निवासी एक ही परिवार के चार लोग डूब गये थे। रविवार को विधायक श्रवण कुमार ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाया। पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार रुपये का चेक सौंपा और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह बड़ी विपत्ति है। भगवान परिवार को इससे उबरने की शक्ति प्रदान करें। बघाड़ गांव के रवि सिंह का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शादी के बाद गंडक में स्नान करने के दौरान रवि की बहन केश...