गंडक में डूबी तीन बच्चियों का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
गोपालगंज, मई 30 -- सिधवलिया। सिधवलिया प्रखंड की डुमरिया पंचायत के टंडसपुर-डुमरिया गंडक नदी तट पर नाव हादसे में लापता हुई तीन बच्चियों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका। बच्चियों की तलाश में शनिवार को हाजीपुर से दो सदस्यीय गोताखोरों की विशेष टीम पहुंची और सुबह से लेकर देर शाम तक गंडक नदी में सघन खोजबीन की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
खोज अभियान का संचालन एसडीआरएफ के हवलदार रामजी प्रसाद गोंड ने बताया कि गोताखोरों ने नदी के कई संभावित स्थानों पर गहराई तक जाकर तलाश अभियान चलाया। टीम में शामिल गोताखोर चंदन कुमार और आशीष कुमार ने नदी के तेज बहाव और गहराई के बीच काफी मशक्कत की। खोज अभियान के दौरान गोताखोर चंदन कुमार के पैर में चोट भी लग गई। देर शाम तक लगातार प्रयास के बावजूद जब कोई सफलता नहीं मिली तो गोताखोरों की टीम हाजीपुर के लिए वापस लौट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.