गंडक में डूबा किशोर, पूरे दिन हुई तलाश
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- सरैया, हिसं। थाना क्षेत्र के रतनपुर डीही मठ टोला के समीप गंडक नदी में सोमवार देर शाम एक किशोर डूब गया। मंगलवार सुबह इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने पूरे दिन उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब बुधवार को एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाएगी।डूबे किशोर की पहचान रतनपुर डीही निवासी रामलाल महतो के 15 वर्षीय पुत्र शशि कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शशि सोमवार की देर शाम शौच के लिए नदी किनारे गया था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बागमती नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग मंगलवार को परिजनों ने सरैया थाना में आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई। सूचना मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.