गंडक में घट-बढ़ रहा पानी लोगों में संशय बरकरार
बगहा, अगस्त 27 -- बगहा। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश के बीच गंडक नदी के जलस्तर में लगातार घट-बढ़ जारी है। बुधवार रात जलस्तर में कमी आने के बाद गुरुवार सुबह एक बार फिर नदी का पानी बढ़ने लगा। इससे गंडक के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, सुबह करीब 10 बजे के बाद जलस्तर में वृद्धि फिलहाल रुक गई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पांच बजे गंडक बराज से करीब 79 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 10 बजे तक बराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़कर करीब 1.04 लाख क्यूसेक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: निचले इलाकों के लोगों ने ली राहत की सांस पानी के बढ़ते प्रवाह को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार रात नदी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.