गंडक में अचानक उफान की आशंका, कटिहार समेत बिहार हाई अलर्ट पर
कटिहार, अगस्त 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तिब्बत में ग्लेशियल लेक फटने के बाद बिहार में संभावित फ्लैश फ्लड को लेकर सरकार पूरी तरह अलर्ट हो गई है। कटिहार समेत गंडक नदी बेसिन के सभी जिलों को चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन को तटबंधों के भीतर बसे लोगों को माइकिंग से सतर्क करने, जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा राहत-बचाव की सभी तैयारियां पूरी रखने को कहा गया है। प्रशासनिक स्तर पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार सुबह नौ बजे तिब्बत में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट के कारण भोटे-कोशी नदी में करीब तीन मीटर का सर्ज प्रवाहित हुआ। इसके प्रभाव से गंडक नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि की आशंका है। दोपहर 12 बजे वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 86 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके और बढ़ने की संभावना है। नेपाल के देवघ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.