गंडक बैराज से डिस्चार्ज बढ़ा, रोहिन व राप्ती का जलस्तर नीचे
महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिंचाई खंड-2 बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार जनपद व नेपाल राष्ट्र के अंतर्गत आने वाले सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। रोहिन व राप्ती सहित अधिकांश नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से काफी नीचे चल रहा है। बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है。 यह भी पढ़ें- महानंदा का जलस्तर घटा, कनकई और परमान नदी में बढ़ोतरी जारीनदियों का जलस्तर वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज का डिस्चार्ज बढ़कर 12 हजार 250 क्यूसेक पहुंच गया है। वहां अप स्ट्रीम का जलस्तर 110.41 मीटर व डाउन स्ट्रीम का जलस्तर 105.00 मीटर दर्ज किया गया। त्रिमुहानी घाट पर रोहिन नदी का वर्तमान जलस्तर 77.34 मीटर है। यह खतरे के निशान 82.44 मीटर से काफी नीचे है। रतनपुर स्थित रोहिन बैराज का अपस्ट्रीम 98.65 मीटर व डाउनस्ट्रीम 96.00 मीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.