बगहा, जून 1 -- बेतिया/वाल्मीकिनगर,एक प्रतिनिधि। जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को वाल्मीकिनगर गंडक बराज का निरीक्षण कर बाढ़ पूर्व तैयारियों, कटावरोधी कार्यों तथा सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा की। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वाल्मीकिनगर पहुंचे सचिव ने सोमवार सुबह गंडक बराज के नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और अभियंताओं से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण मुजफ्फरपुर कुमार मनोज गुप्ता, अधीक्षण अभियंता मो. जिलानी, गंडक बराज कार्यपालक अभियंता मो. इकबाल अनवर, एमडब्ल्यूसी कार्यपालक अभियंता चंद्रभूषण, बगहा बाढ़ नियंत्रण कार्यपालक अभियंता नेमी शरण तथा मैकेनिकल कार्यपालक अभियंता जय किशन सहित अन्य अधिकारियों से बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई प्रबंधन को लेकर जानकारी ली।सचिव यह भी पढ़ें- तटबं...