गंडक बराज का हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण कराएगा जल संसाधन विभाग
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जल संसाधान विभाग वाल्मीकिनगर बैराज की मजबूती व जलग्रहण क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए विभाग बैराज और गंडक नदी के आसपास के इलाकों का हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण कराएगा। ताकि, गाद प्रबंधन को मजबूत बनाते हुए बाढ़ के खतरों को कम किया जा सके। इसके लिए विभाग जल सर्वेक्षण से जुड़ी निजी कंपनियों की मदद लेगा। इस सर्वेक्षण को अगले साल जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसपर 66 लाख रुपये लागत आने का अनुमान है।
जल संसाधन विभाग का पत्र जल संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव (अभियंत्रण) ई. आलोक कुमार ने मुख्य अभियंता, तिरहुत अंचल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने गंडक नदी में हर साल आने वाली गाद के कारण वाल्मीकिनगर बराज पर खतरे का आकलन करने के लिए तंत्र विकसित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.