खगडि़या, अप्रैल 17 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र केएनएच 31 बलुआही स्थित पुल से एक विवाहिता ने गुरुवार को गंडक नदी छलांग लगा दी। हालांकि स्थानीय लोगों ने विवाहिता को नदी से छलांग लगाते देखा तो तुरंत नदी की ओर दौड़ लगा दी, लेकिन तेज धारा व गहरे पानी में उसका कुछ भी पता नहीं चला और देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना पर नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान पहुंचे। बताया जा रहा है कि लोगों की सूचना पर विवाहिता की खोजबीन शुरु की लेकिन देर शाम तक एसडीआरएफ टीम के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।पुल यह भी पढ़ें- बिदुपुर में विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का लगा आरोप के निकट से बरामद हुई चिट्टी: स्थानीय लोगों ने बताया कि वह नदी में कूदन...